आइये आपको एक ऐसे घर की सैर कराते हैं जहाँ शालीनता,शाहीनता के साथ रूमानियत का भी एहसास होता है।यह एक अप्रतिम,पारंपरिकता और आधुनिकता से परिपूर्ण है।सलेटी रंग का वर्चस्व होने के साथ रंगों का संयोजन एक कलाकार और शिल्पकार से अधिक कोई भी नहीं जान सकता जो इस घर में शत-प्रतिशत विद्यमान है।यह एहसास नोवा लीमा,ब्राजील की वास्तुकार ईसाबेल कैनन के व्दारा कराया गया है, घर को अलग अलग समुचित स्थान पर वास्तुशिल्प की अलंकारिक वस्तुए रख कर सुसज्जित किया गया है।।चलिये घर के अंदर चलते हैं।
हम प्रवेश करते हैं बैठक कक्ष में,जिसमें प्रवेश करते ही हल्के सलेटी रंग के सोफे पर गहरे लाल,काले व सलेटी रंग के कुशन अपनी ओर ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।दीवार को खालीपन से बचाने के लिये दो बड़े चित्र लगाये गये हैं।सामने सफेद झीने पर्दे के ऊपर से निकलता प्रकाश कक्ष को अति सुन्दर बना रहा है। गहरे रंग की दीवार पर लगा दूरदर्शन यंत्र लगाया गया है। सामने लटके स्फटिक के झूमर से निकलता प्रकाश एवं बीच में रखी नमस्कार मुद्रा मे मूर्ति कक्ष को सौन्दर्य प्रदान कर रही है।
अब हम आपको भोजन कक्ष लिये चलते हैं जहाँ आठ कुर्सियों के साथ पारदर्शी काँच भोजन की मेज विराजमान है।दीवार और फर्श के रंग से मेल करते कुर्सियों के आवरण कक्ष को खूबसूरत बनाने में पूर्ण योगदान है।दीवार पर पड़ता प्रकाश मानों कोई फुलझड़ी अपनी रंगबिरंगी रोशनी दीवार पर डाल रही हो।छत से फर्श तक लटके पर्दों के पीछे से झांकता नीला प्रकाश, छत और पर्दे के मध्य से निकलता प्रकाश एवं छत पर लगे छोटे लैम्पों से निकलता प्रकाश कक्ष को और लाल रंग की चमकते विभाजित फलक पर प्रकाश का प्रतिबिम्ब कक्ष को राजसी आभा प्रदान कर रहा है।दीवार के प्रकाश लैम्प के नीचे बाँयी ओर अलंकारिक वस्तुए एवं दाँयी ओर दो अलंकारिक मोमबत्तियाँ सुन्दर गुलदान के साथ अत्यन्त सुन्दर लग रहे हैं।
यह आधुनिक स्नान गृह है इसमें स्नान हेतु बड़ी नांद जिसे बाथटब भी कहते हैं।इसमें नहाने हेतु पानी की पूरी व्यवस्था होती है।इसमे बहुत बड़ा आईना लगा है जिसमें विपरीत दिशा में निर्मित प्रसाधन कक्ष का प्रतिबिम्ब दिखाई पड़ रहा है।इसकी हल्के नीले रंग की आभा स्नान गृह के सौन्दर्य में वृध्दि कर रही है। काँच की अलमारी में प्रदर्शन हेतु वस्तुऐं रखी गई हैं।आप आईने में देख सकते हैं कि प्रकाश हेतु स्फटिक के झूमर से निकलता प्रकाश बहुत ही खूबसूरती से स्नान गृह की सु्ंदरता में चार चाँद लगा रहा है।
यह चित्र बैठक कक्ष और भोजन कक्ष को आपस में अलग करने का कार्य करता है।आप देख सकते हैं कि खम्भे के दोनो ओर सफेद झीने पर्दे हैं जो बैठक कक्ष और भोजन कक्ष के सौन्दर्य में वृध्दि कर रहे हैं। खम्भे पर चित्र लगाया गया है।उसके नीचे वास्तुशिल्प हाथी का एक खूबसूरत नमूना रखा गया है। उस पर की गयी बारीक नक्काशी देखते ही बनती है।हाथी की कलाकारी देख कर उसके वज़न और आकार का आभास हो जाता है।
चलते हैं शयन कक्ष में,कक्ष में हल्के सलेटी रंग का वर्चस्व है।कक्ष में सभी वस्तुऐं समुचित य़थास्थान व्यवस्थित रूप से रखी गयी हैं।सामने दीवार पर लगे दो चित्र उसी के नीचे रखी पारम्परिक कुर्सियाँ कक्ष को सौन्दर्यता प्रदान कर रही हैंं।दोनो सिरहानों की ओर लैम्प रखे हैं।सामने वास्तुशिल्प की कलाकृति लगायी गयी है।शय्या के ठीक सामने दूरदर्शन यंत्र लगा है। कक्ष की प्रकाश व्यवस्था तो कमाल की करी गयी है।
चलो देखते हैं कैसे इस साल क्रिसमस पर घर को सजायें : कैसे क्रिसमस के दौरान अपने घर को सजायें